Headlines

नवादा में गोलीबारी, 2 लोग घायल:गौरक्षणी के पास दोनों के पैर में लगी गोली; 2 आरोपी गिरफ्तार




नवादा में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गौरक्षणी के पास शुक्रवार को अचानक हुई गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जख्मी युवकों की पहचान 24 वर्षीय अमन कुमार और 26 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गोलीबारी के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी और वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान गोली मारकर जख्मी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। आशंका है कि इसी विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें अमन कुमार और अखिलेश कुमार जख्मी हो गए। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी ने दो युवकों के गोली लगने से घायल होने और दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और विवाद की असली वजह का भी पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *