Headlines

जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी:हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश के आसार




जम्मू कश्मीर के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे पूरी घाटी में तापमान गिर गया है। मौसम विभाग ने 12-13 नवंबर को जम्मू कश्मीर में व्यापक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश में एक महीने के लंबे ड्राइ स्पेल के बाद शुक्रवार सुबह से कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति में रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा पास में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया है। यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नए चक्रवात बनने की आशंका है। चक्रवात बना तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *