Headlines

हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पप्पू यादव नाराज:बोले- स्पीडी ट्रायल से फांसी दिलाने के लिए केस की निगरानी करेंगे




सहरसा में सलखुआ प्रखंड की हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलसुम के पति जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया की हत्या के 20 दिन बाद भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सांसद दिवंगत गुड्डू मुखिया के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। देर से पहुंचने पर मांगी माफी, डीआईजी से ली जानकारी ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत के दौरान सांसद ने देर से पहुंचने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि घटना के दिन से ही वह मामले पर नजर रख रहे हैं और आईजी व एसपी से कई बार बात कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों के सामने ही कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष को फोन लगाया और हत्याकांड की अद्यतन जानकारी ली। सांसद ने कहा कि मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। स्पीडी ट्रायल से न्याय दिलाने का भरोसा सांसद ने गुड्डू मुखिया के छोटे बेटों से भी मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह गुड्डू मुखिया को कई वर्षों से जानते थे। उनके अनुसार, गुड्डू ने कभी हिंदू-मुस्लिम या अमीर-गरीब के आधार पर राजनीति नहीं की। पप्पू यादव ने कहा, “किसी की हत्या करना बहुत बड़ा अपराध है। मैं खुद इस पूरे मामले की निगरानी करूंगा और अंत तक लड़ूंगा। स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को सजा दिलाने की कोशिश करूंगा। गांव वालों के ये कीमती आंसू बेकार नहीं जाएंगे।” कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद ने सरकार और पुलिस प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और आए दिन हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो चुका है। सैनी टोला चौक पर किया सम्मानित गुड्डू मुखिया के घर से निकलने के बाद सांसद का काफिला सैनी टोला चौक स्थित पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मनोज यादव के आवास पहुंचा। वहां उन्होंने स्थानीय नेताओं और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मनोज यादव और पूर्व प्रमुख नीलम देवी ने अंगवस्त्र देकर सांसद को सम्मानित किया। सांसद ने मनोज यादव के छोटे पौत्र को आशीर्वाद भी दिया। ये लोग रहे मौजूद इस मौके पर शशि यादव, रंजन यादव, मेहर, अब्दुस्स सलाम, छात्र नेता अबू फजल साजली, जिम्मी यादव, कपिलदेव यादव, अंगद यादव, जावेद अख्तर उर्फ गुड्डू, मनौवर आलम, मनोज यादव, दीपक मिश्रा, मिथिलेश यादव, विक्रम यादव, पुनपुन यादव, मो. सरफराज, शंकर मंडल, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *