Headlines

इनर व्हील क्लब ने छठ व्रतियों को पूजा सामग्री बांटी:मोतिहारी के इकौना मठ पर छठ घाट की सफाई की, दीप जलाए और पौधे लगाए




लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मोतिहारी के इकौना मठ में इनर व्हील क्लब बापूधाम मोतिहारी की ओर से पूजा सामग्री वितरण और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छठ व्रतियों और जरूरतमंद परिवारों के बीच पूजा सामग्री बांटी गई। साथ ही छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। क्लब की सदस्य रागिनी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के साथ समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ पूजा का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता और अनुशासन का भी प्रतीक है। 101 परिवारों को दी गई पूजा सामग्री कार्यक्रम में 101 श्रद्धालुओं और जरूरतमंद परिवारों के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया। इसमें सूप, नारियल, फल, गन्ना, गुड़, चावल सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य जरूरी सामग्री शामिल थी। सामग्री मिलने पर व्रतियों ने खुशी जताई और क्लब के प्रयास की सराहना की। घाट की सफाई कर किया पौधारोपण पूजा सामग्री वितरण के साथ सदस्यों ने छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। घाट की साफ-सफाई के बाद उसकी सुंदरता और पवित्रता बढ़ाने के उद्देश्य से दीप जलाए गए। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सदस्यों ने कहा कि घाटों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा को बताया सच्ची पूजा कार्यक्रम का समन्वय और संचालन मीरा सिंह, रागिनी सिंह और रंजिता गुप्ता ने किया। क्लब की संस्थापक रंजिता गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की प्रेरणा देता है। सेवा ही सच्ची पूजा है और इसी भावना के साथ क्लब समाज के लिए काम करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आरती वर्मा, सचिव मणि प्रियंका, पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रिया प्रसाद और धीरा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रितु कुमार, उपाध्यक्ष रिंकी जायसवाल, आईएसओ नेहा नूपुर के अलावा शीला गुप्ता, प्रियंका सरकार, कुमकुम शुक्ला, मनीषा गौरव, माला श्रीवास्तव और पंखुरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *