Headlines

Israel PM Netanyahu Sends Mossad Chief to Washington for Iran Attack Talks


तेल अवीव/वॉशिंगटन डीसी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान पर फिर से हमला करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक्सियोस और यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन को अमेरिका भेजा है। गोफमैन शुक्रवार को वॉशिंगटन पहुंचे। वहां वे अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के चीफ जॉन रैटक्लिफ से मिलेंगे। इसके बाद वे मियामी जाकर ट्रम्प के खास दूत स्टीव विटकॉफ से भी मुलाकात करेंगे।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू पिछले कुछ दिनों से ट्रम्प को रोज फोन कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच 5 नवंबर को भी ईरान पर हमले को लेकर बात हुई थी। हालांकि, ट्रम्प फिलहाल नेतन्याहू की मांग मानने को तैयार नहीं हैं।

मोसाद चीफ रोमन गोफमैन को नेतन्याहू का करीबी माना जाता है। तस्वीर 31 अगस्त 2026 की है।

मोसाद चीफ रोमन गोफमैन को नेतन्याहू का करीबी माना जाता है। तस्वीर 31 अगस्त 2026 की है।

अमेरिका हमले नहीं करेगा, बल्कि आर्थिक घेराबंदी जारी रखेगा

अमेरिका फिलहाल ईरान पर बड़ा हमला करने के बजाय उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहता है। इसके लिए वह समुद्र में ईरान की नाकेबंदी जारी रखेगा, ताकि उसकी कमाई और कारोबार पर असर पड़े।

इसमें सऊदी अरब, कतर, UAE, कुवैत और बहरीन जैसे खाड़ी देश भी अमेरिका का साथ दे रहे हैं।

ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई रोक सकता है, लेकिन उसके सहयोगी देश अभी ऐसा नहीं चाहते। ट्रम्प के मुताबिक, सऊदी अरब ने उनसे कुछ समय तक यही स्थिति बनाए रखने को कहा है। सऊदी अरब का मानना है कि ईरान अब कमजोर पड़ रहा है। दूसरे खाड़ी देश भी चाहते हैं कि अमेरिका अभी कोई जल्दबाजी न करे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और इजराइल के कार्यवाहक पीएम नेतन्याहू यरुशलम के इजराइल म्यूजियम में। तस्वीर 2017 की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और इजराइल के कार्यवाहक पीएम नेतन्याहू यरुशलम के इजराइल म्यूजियम में। तस्वीर 2017 की है।

विपक्ष को डर- नेतन्याहू ईरान को जंग के लिए उकसा सकते हैं

इजराइल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद नेतन्याहू संसद में अपना बहुमत गंवा चुके हैं। विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, वे सरकार बना पाएंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

इसी बीच इजराइली विपक्ष को आशंका है कि नेतन्याहू ईरान पर हमला कर सकते हैं या ईरान को इजराइल पर हमला करने के लिए उकसा सकते हैं।

विपक्षी नेताओं को डर है कि ऐसा करके नेतन्याहू नई सरकार बनाने की कोशिशों को कमजोर करना चाहते हैं। अगर आइजनकोट सरकार बनाने में सफल रहे, तो नेतन्याहू की सत्ता खत्म हो जाएगी।

गुरुवार को नेतन्याहू ने आइजनकोट के साथ करीब दो घंटे बैठक की थी। इस दौरान उन्हें ईरान के हालात की जानकारी दी गई। आइजनकोट का मानना है कि फिलहाल ईरान पर तुरंत सैन्य कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

इजराइल की नई संसद ने शपथ लेने के बाद गादी आइजनकोट। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।

इजराइल की नई संसद ने शपथ लेने के बाद गादी आइजनकोट। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।

क्या चुनाव हारने के बाद भी नेतन्याहू के पास जंग का अधिकार है?

इजराइल के कानून के मुताबिक, कार्यवाहक सरकार के पास सामान्य सरकार जैसी ही शक्तियां होती हैं। इजराइल के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सत्ता छोड़ने वाली सरकार को ऐसे बड़े फैसलों से बचना चाहिए, जिन्हें बदला न जा सके।

हालांकि इजराइल की कार्यवाहक सरकारों ने पहले भी सैन्य कार्रवाई की हैं।

  • मई 2021 में भी नेतन्याहू ने चुनाव में अपनी पार्टी की सीटें कम होने के बाद और नई सरकार बनाने की बातचीत के बीच गाजा में 11 दिन का सैन्य अभियान चलाया था।
  • इस हमले में गाजा में कम से कम 260 फिलिस्तीनी मारे गए थे। इजराइल में भी 13 लोगों की मौत हुई थी।
  • इस हमले से नेतन्याहू की सत्ता में वापसी नहीं हुई। अगले महीने नफ्ताली बेनेट और यायर लैपिड के नेतृत्व में नई सरकार बनी और नेतन्याहू का 12 साल का प्रधानमंत्री कार्यकाल खत्म हो गया।
  • इससे पहले इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट और यायर लैपिड भी कार्यवाहक सरकार के दौरान गाजा में सैन्य कार्रवाई कर चुके हैं। ओलमर्ट के कार्यकाल में 2008 में हुए हमले में करीब 1,400 फिलिस्तीनी मारे गए थे।

नेतन्याहू ने सेना को हमले की तैयारी बढ़ाने को कहा

इजराइल के सरकारी चैनल कान के मुताबिक, 11 नवम्बर को नेतन्याहू की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में सेना को ईरान पर हमले की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए थे।

कान ने एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया था कि वॉशिंगटन ने इजराइल को संभावित टकराव के लिए तैयार रहने को कहा है। लेकिन अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने अलजजीरा से कहा कि ये बातें सिर्फ अटकलें हैं।

इजराइल के चैनल 13 के मुताबिक, सेना के अधिकारियों का मानना है कि ईरान पर तुरंत हमला करने की जरूरत नहीं है। 11 नवंबर को हुई बैठक में यह बात नेतन्याहू और अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को भी बताई गई थी।

——————————

यह खबर भी पढ़ें…

रिपोर्ट- ट्रम्प और नेतन्याहू फोन कॉल पर एकदूसरे पर चिल्लाए: इजराइली पीएम ईरान पर दोबारा हमले करने के लिए कह रहे, ट्रम्प तैयार नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान जंग पर मतभेद बढ़ गए हैं। इजराइली मीडिया यनेट की रिपोर्ट के मुताबिक 8 नवंबर को दोनों नेताओं के बीच फोन पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।