Headlines

बच्चों से भरा ऑटो खेत में पलटा, आठ घायल:अमरपुर में काली पूजा का मेला देखने जा रहे थे; सभी एक ही परिवार के




अमरपुर के भदरिया गांव के पास मंगलवार को काली पूजा का मेला देखने जा रहे बच्चों से भरा ऑटो खेत में पलट गया। हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए। सभी को रेफरल अस्पताल अमरपुर ले जाया गया।
भदरिया गांव के रोहित कुमार दास ने बताया कि उनके पांच बच्चे ममता कुमारी, मीनू कुमारी, साक्षी कुमारी, देवानंद कुमार और विशाल कुमार ऑटो में सवार थे। उनके भाई जितेंद्र दास के तीन बच्चे जान्हवी कुमारी, रिया राज और अंकुश कुमार भी साथ थे।
बच्चे राजापुर गांव के ऑटो चालक मनोहर रजक के ऑटो से डुमरामा में काली पूजा का मेला देखने जा रहे थे। ऑटो भदरिया से गंगापुर गढ़ैल होते हुए डुमरामा जा रहा था। पंचायत सरकार भवन से आगे चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ऑटो सड़क किनारे खेत में पलट गया।
बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। रेफरल अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। ममता कुमारी को सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *