![]()
सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई। वह बीमार और दिव्यांग पति की दवा लेकर बाजार से घर लौट रही थीं। हादसा माठ्ठा चौक के पास हुआ। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सिर में चोट लगने से गई जान मृतका की पहचान मुबारकपुर निवासी राम चरित्र यादव की पत्नी कारी देवी के रूप में हुई है। वह पति की दवा लेने सलखुआ बाजार गई थीं। घर लौटते समय माठ्ठा चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कारी देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस उन्हें पास के अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। दो-तीन साल से बीमार हैं पति राम चरित्र यादव पिछले दो-तीन साल से बीमार हैं और दिव्यांग भी हैं। कारी देवी उनकी देखभाल करती थीं। पत्नी की मौत के बाद उन्होंने चिंता जताई कि अब वह किसके सहारे रहेंगे। कारी देवी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं और परिवार का खर्च चलाते हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सलखुआ थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
पति की दवा लेकर लौट रही महिला की मौत:बाइक ने मारी टक्कर; माठ्ठा चौक के पास हुआ हादसा, सिर में लगी थी चोट
