![]()
भागलपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गांधी परिवार को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर परिवारवाद, वंशवाद और तानाशाही की राजनीति करने का आरोप लगाया। चौबे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की हत्या होने की बात करते हैं, जबकि संविधान के हत्यारे वही हैं। उन्होंने कहा कि देश की निंदा करना और माता-पिता के बारे में गलत बातें कहना अपराध से भी बड़ा अपराध है। राहुल गांधी को देश के भूगोल और संस्कृति की समझ नहीं अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग गंभीर राजनीति नहीं करते। उन्हें अपने देश के भूगोल और सांस्कृतिक चेतना की जानकारी नहीं है। राहुल गांधी को अपना ननिहाल ज्यादा प्यारा है। विदेश जाना अच्छी बात है, लेकिन वे बार-बार किस उद्देश्य से विदेश जाते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। विदेश जाकर देश, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को नीचा दिखाना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी विपक्षी नेता को विदेश में अपने देश की निंदा नहीं करनी चाहिए। किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग उन्होंने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन और राहुल गांधी की ओर से साझा किए गए निजी पारिवारिक प्रसंगों पर सवाल उठाए। चौबे ने किताब पर भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप लगाते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और दोहरी सदस्यता की जांच कराने की भी मांग की। ‘कुछ बातें पर्दे के अंदर रखी जाती है’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी की ओर से माता-पिता की निजी जिंदगी से जुड़े प्रसंग साझा करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की निजी बातें सार्वजनिक करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है? चौबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कुछ बातें पर्दे के अंदर रखी जाती हैं। उन्होंने किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की किताब के माध्यम से जनता को गुमराह किया जा रहा है।
‘राहुल गांधी की दोहरी सदस्यता कैसे बरकरार है’ अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी की कथित दोहरी सदस्यता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उनकी दोहरी सदस्यता कैसे बरकरार है। सरकार को इस मामले में सवाल उठाकर कार्रवाई करनी चाहिए।
26 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय सेमिनार में होंगे शामिल चौबे ने बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कोलकाता और हैदराबाद होते हुए दिल्ली जाएंगे। 26 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी मंच की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में शामिल होंगे। इसमें जेपी शहादत मंच और जेपी सेनानी मंच से जुड़े लोग भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है।
Source link
