Headlines

DM बोले-ईंट-भट्ठा मजदूरों का ई-श्रम-लेबर कार्ड बनवाएं अधिकारी:शेखपुरा में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक, शिकायतें समय से निपटाने का निर्देश




शेखपुरा डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में गुरुवार को श्रम विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें श्रमिकों के पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कार्ड बनाने के साथ सहयोग शिविरों में मिली शिकायतों के समाधान की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। बैठक में जिले के ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को पात्र श्रमिकों की पहचान कर उनके ई-श्रम कार्ड और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कार्ड बनवाने को कहा। उन्होंने ईंट-भट्ठा संचालकों के साथ समन्वय कर पंजीकरण का काम तेज करने और इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। लंबित शिकायतों का समय पर करें निपटारा सहयोग शिविरों में मिले आवेदनों और शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में समाधान किया जाए। लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के साथ संबंधित आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने लेबर कार्ड, विभिन्न पंजीकरण और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम में तेजी लाने को कहा, ताकि श्रमिकों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। शिविर लगाकर मौके पर करें पंजीकरण डीएम ने श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को विभागीय योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाए। जरूरत पड़ने पर शिविर लगाकर मौके पर ही आवेदन और पंजीकरण से जुड़े काम पूरे किए जाएं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी डीएम ने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों के पंजीकरण और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े काम में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन करें। उन्होंने श्रमिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में श्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड श्रम पदाधिकारी और विभागीय कर्मी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *