![]()
खगड़िया के परबत्ता स्थित प्रद्युम्न ड्रीमनेस्ट स्कूल, खीराडीह की ओर से जिला स्तरीय मेगा स्कॉलरशिप परीक्षा-2027 आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, परीक्षा में कुल 100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सुविधाएं दी जाएंगी। ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मौका स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं, जिन्हें आर्थिक परिस्थितियों के कारण बेहतर शिक्षा के अवसर नहीं मिल पाते। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा पहचानना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है। स्कूल के संरक्षक अवध किशोर यादव ने कहा कि शिक्षा सामाजिक बदलाव का माध्यम है। प्रतिभाशाली बच्चों को समय पर मदद और सही मार्गदर्शन मिले तो वे अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों और जिले के सभी स्कूलों से इस पहल में सहयोग की अपील की। जल्द जारी होगी आवेदन की प्रक्रिया स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र और अन्य दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। परीक्षा को जिले के सभी प्रखंडों तक पहुंचाने की तैयारी है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें।
Source link
खगड़िया में मेगा स्कॉलरशिप परीक्षा-2027:प्रद्युम्न ड्रीमनेस्ट करेगा आयोजन, टॉप-10 को फीस में 100% और 11वीं से 50वीं रैंक तक 50% छूट
