![]()
सहरसा के बैजनाथपुर में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई। बैठक का आयोजन पार्टी की जिला उपाध्यक्ष किन्नर गुरु पल्लवी यादव के नेतृत्व में किया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की, जबकि जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा ने संचालन किया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की ताकत जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही सांसद और विधायक बनते हैं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। युवाओं से पार्टी से जुड़ने की अपील युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि युवा किसी भी राजनीतिक संगठन की रीढ़ होते हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। उन्होंने युवाओं से पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने दिलाई नए सदस्यों को सदस्यता बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में युवा और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल थे। इस मौके पर जिला प्रधान महासचिव संजीव जायसवाल, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन साह और जिला मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार मौजूद थे। इसके अलावा सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद, बनमा के मनीष कुमार, महिषी के बबलू पासवान, सिमरी बख्तियारपुर के फुलेश्वर रजक सहित सोनी देवी, विजय यादव, राजीव कुमार, मुन्ना सादा, बालेश्वर पासवान, मुसो सादा और सुभाष सादा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link
सहरसा-सैकड़ों लोगों ने लोजपा की सदस्यता ली:जिलाध्यक्ष बोले-कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनते हैं सांसद-विधायक, युवाओं को जोड़ने पर जोर
