![]()
आज (17 नवंबर) वृश्चिक संक्रांति है। सूर्य तुला से वृश्चिक में आ गया है। संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य करने की परंपरा है। सूर्य इस राशि में पूरे एक महीने तक रहेगा और 16 दिसंबर को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से सभी 12 राशियों पर इस ग्रह का असर बदल गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों को वृश्चिक राशि का सूर्य कैसा फल दे सकता है… मेष राशि इस राशि से आठवें भाव में सूर्य का यह गोचर होने से नई विद्याओं की ओर ध्यान आकर्षित होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विवाद या राजनीति करने से ज्यादा नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। वृषभ राशि सूर्य इस राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि का सूर्य दांपत्य जीवन और व्यापारिक साझेदारी पर असर डालेगा। जीवनसाथी के साथ अहं के टकराव से बचें और संवाद में मधुरता बनाए रखें। व्यापार के विस्तार, नए अनुबंधों और आय के नए स्रोत बनाने के लिए यह समय आपके पक्ष में रह सकता है। मिथुन राशि छठे भाव में सूर्य के आने से विरोधियों को पराजित करने में सफल होंगे। अगर कोई कानूनी मामला या पुराना विवाद चल रहा है, तो उसमें आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं, बस वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें। कर्क राशि पंचम भाव में सूर्य रचनात्मकता, बुद्धि और निर्णय क्षमता को निखारेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय शुभ है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है और प्रेम संबंध में भी स्पष्टता आएगी। सिंह राशि राशि स्वामी सूर्य का चौथे भाव में गोचर सुख-साधनों और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजनाएं सफल हो सकती हैं। माता के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें, हालांकि हर महत्वपूर्ण काम में माता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। कन्या राशि तीसरे भाव में सूर्य का गोचर साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। तुला राशि इस राशि से निकलकर सूर्य दूसरे भाव यानी धन और वाणी के भाव में प्रवेश कर चुका है। आर्थिक दृष्टि से धन संचय के योग बनेंगे, लेकिन अपनी वाणी की कठोरता पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय विनम्र रहें और किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। वृश्चिक राशि सूर्य इसी राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी करेगा। समाज और कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन स्वभाव में थोड़ा गुस्सा या चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। सिरदर्द या रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। धनु राशि बारहवें भाव में सूर्य का यह गोचर खर्चों में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है, विशेषकर यात्राओं या स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। विदेश से जुड़े व्यापार, मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत लोगों या आध्यात्मिक साधना करने वालों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। मकर राशि ग्यारहवें भाव (लाभ स्थान) में सूर्य का गोचर महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। आय में वृद्धि के योग हैं और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे, जिससे भविष्य में बड़े आर्थिक लाभ मिलेंगे। कुंभ राशि दसवें भाव में सूर्य का गोचर होने से करियर में लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, ऊंचे पद की प्राप्ति संभव है और लंबे समय से रुके हुए सरकारी या प्रशासनिक कार्य पूरे होंगे। पिता से संबंध में मधुरता आएगी और उनका सहयोग मिलेगा। मीन राशि नवम भाव में सूर्य का गोचर होने से लाभ के योग बनेंगे। 16 दिसंबर तक रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। धर्म-कर्म और तीर्थ यात्रा में आपकी रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।
Source link
सूर्य का राशि परिवर्तन:सूर्य ने वृश्चिक राशि में किया प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 16 दिसंबर तक का समय
