Headlines

साइबर थाना ने ठगी के एक लाख रुपए लौटाए:किशनगंज में MRM पोर्टल के जरिए पीड़ित को मिली रकम




किशनगंज साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को एक लाख रुपए वापस दिलाए। पुलिस ने MRM पोर्टल के जरिए रकम लौटाने की प्रक्रिया पूरी की। किशनगंज साइबर थाना कांड संख्या 28/25 के मामले में पीड़ित के खाते से साइबर ठगी के जरिए एक लाख रुपए निकाल लिए गए थे। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित को लौटाया गया 1 लाख कैश पुलिस टीम ने मामले की जांच की और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर रकम वापस दिलाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़ित को पूरी एक लाख रुपए की राशि लौटा दी गई। पुलिस ने लोगों से अनजान कॉल, लिंक और मैसेज से सावधान रहने की अपील की है। ऑनलाइन भुगतान करते समय भी सतर्क रहें। बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर या साइबर अपराध पोर्टल का इस्तेमाल करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *