Headlines

गोपाष्टमी आज:भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल स्वरूप की करें पूजा, गायों को खिलाएं घास और गौशाल में करें दान




आज (17 नवंबर) गायों की पूजा का पर्व गोपाष्टमी है। पौराणिक मान्यता है कि गाय के शरीर में सभी देवी-देवता वास करते हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि गाय की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति मिलती है। गोपाष्टमी कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल स्वरूप और गौमाता की पूजा करने की परंपरा है। गोपाष्टमी पर्व खासतौर पर मथुरा, वृंदावन और ब्रज क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों और गौशालाओं में विशेष आयोजन किए जाते हैं। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी गौचारण लीलाओं से जुड़ा है। मान्यता है कि बालकृष्ण बड़े भाई बलराम और अन्य ग्वालों के साथ गाय-बछड़ों को चराने जाया करते थे। गोपाष्टमी की पौराणिक कथा भगवान श्रीकृष्ण का बचपन गोकुल और वृंदावन में बीता। पौराणिक कथा है कि जब श्रीकृष्ण और बलराम थोड़े बड़े हुए, तो नंद बाबा ने विचार किया कि अब इन्हें गायों और बछड़ों को चराने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इसके बाद कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन नंद बाबा ने पहली बार दोनों भाइयों को गायों की सेवा और देखभाल करने का काम सौंपा। इस दिन श्रीकृष्ण और बलराम पहली बार गायों को लेकर वन में गए। ब्रज के ग्वाल-बाल भी उनके साथ थे। गायों को सजाया गया और उनकी पूजा की गई। तभी से इस तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाने की परंपरा प्रचलित हुई। गोपाष्टमी पर कौन से शुभ काम करने चाहिए?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *