![]()
बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी बस से 338 पेटियों में रखी 2,991 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई गई है। मामले में उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित काठगोदाम निवासी 23 वर्षीय सुदीप थापा को गिरफ्तार किया गया है। वह विक्रम थापा का बेटा है। चेकपोस्ट पर रुकने के बजाय भागी बस उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि उत्पाद चेकपोस्ट पर जांच के दौरान टीम ने लग्जरी बस को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक बस लेकर आगे निकल गया। इसके बाद टीम ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर बस को पकड़ लिया। गुप्त तहखानों में छिपाकर रखी थी शराब बस की तलाशी लेने पर उसमें बने गुप्त तहखाने मिले। इनके अंदर शराब छिपाकर रखी गई थी। जांच और गिनती में 338 पेटियों से कुल 2,991 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रहा है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और बिहार में किस जगह पहुंचाई जानी थी। बस चालक और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यात्रियों की आड़ में तस्करी की आशंका दिल्ली से पटना सहित बिहार के कई शहरों के लिए लग्जरी यात्री बसें चलती हैं। आशंका है कि यात्रियों की आड़ में बस के गुप्त तहखानों में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है।
Source link
बस से 36 लाख की शराब जब्त, युवक गिरफ्तार:वीर कुंवर सिंह सेतु पर उत्पाद विभाग ने पकड़ी 338 पेटियों में 2,991 लीटर शराब
