Headlines

सुपौल-3 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:शाम 4 बजे घर से लापता हुआ था इकलौता बेटा, सुबह घर के पीछे मिला शव




सुपौल के वीरपुर में तीन साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से सनसनी फैल गई। रविवार शाम घर से लापता हुए बच्चे का शव सोमवार सुबह उसी के घर के पीछे बांस की बाड़ी के पास मिला। शव के पास लाल रंग की रस्सी भी बरामद हुई है। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान हृदयनगर पंचायत के सीतापुर वार्ड संख्या 13 निवासी रुपेश भिंडवार के इकलौते बेटे सिद्धार्थ के रूप में हुई है। शाम को अचानक घर से लापता हुआ मासूम परिजनों के मुताबिक, सिद्धार्थ रविवार शाम करीब चार बजे अचानक घर से गायब हो गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने वीरपुर पुलिस को सूचना दी। सुबह घर के पीछे मिला मासूम का शव सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर के पीछे बांस की बाड़ी के पास सिद्धार्थ का शव बरामद हुआ। शव के नजदीक लाल रंग की रस्सी भी मिली। मासूम का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस बच्चे की रातभर तलाश हो रही थी, सुबह उसका शव मिलने से परिजन सदमे में हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सिद्धार्थ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रुपेश भिंडवार किसान हैं। बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सूचना मिलने पर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। वीरपुर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *