![]()
सहरसा के बटराहा वार्ड नंबर 34 में सोमवार शाम एक टेंट गोदाम में आग लग गई। हादसे में गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। नुकसान 20 लाख रुपए से अधिक होने का अनुमान है। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। गोदाम मालिक प्रभु नारायण सिंह पिछले 10 साल से टेंट लगाने का कारोबार कर रहे हैं। सोमवार को गोदाम में ताला लगा था और वे किसी काम से जिला मुख्यालय से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे उन्हें फोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलने लगीं। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। करीब आधे घंटे में 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गली के कारण दमकल गाड़ियों को हुई परेशानी गोदाम तक जाने वाली गली संकरी होने के कारण बड़ी दमकल गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं। अग्निशमन कर्मियों ने सड़क पर पाइप जोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वार्ड नंबर 34 के पार्षद प्रतिनिधि सिंकू सिंह ने बताया कि आग की लपटों से आसपास के रिहायशी इलाके के लोग डरे हुए थे। सहरसा अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी भगवान पासवान ने बताया कि आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। वहीं, गोदाम मालिक प्रभु नारायण सिंह ने नुकसान के बारे में कुछ भी कहने से परहेज किया।
Source link
सहरसा के बटराहा के टेंट गोदाम में आग लगी:10 दमकल गाड़ियों ने 2.30 घंटे में पाया काबू, संकरी गली से अंदर नहीं गई बड़ी गाड़ियां
