![]()
जहानाबाद-पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर नंदनपुरा गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान छोटेलाल वर्मा उर्फ मल्लू प्रसाद (50) की मौत हो गई। वह खेत से काम कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर NH-22 जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, छोटेलाल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। मुआवजे और ओवरब्रिज की मांग पर जाम हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर आवागमन रोक दिया। इससे NH-22 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और नंदनपुरा के पास ओवरब्रिज बनाने की मांग की। परिवार में तीन अविवाहित बच्चे ग्रामीणों के मुताबिक, छोटेलाल परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके दो बेटे संटू कुमार और मंटू कुमार तथा एक बेटी आरती है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों की शादी नहीं हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की सूचना मिलने पर टेहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने और सड़क पर आवागमन बहाल कराने की कोशिश की।
Source link
जहानाबाद-NH-22 पर कार की टक्कर से किसान की मौत:खेत से लौटते समय हादसा; ग्रामीणों ने शव रखकर किया जाम, मुआवजे की मांग
