Headlines

केला बागान घाट पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिया अर्घ्य:किशनगंज में परिवार संग की पूजा, राज ठाकरे के बयान पर बोले-'छठ का विरोध अनुचित'




किशनगंज में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को तीसरे दिन व्रतियों ने विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण छठमय बना रहा। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल शहर के धर्मगंज स्थित केला बागान छठ घाट पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उन्होंने जिले, प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। छठ को आस्था और परंपरा का पर्व बताया मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने छठी मैया से सभी लोगों के कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि छठी मैया सभी का कल्याण करें और समाज में सुख-शांति बनी रहे, यही उनकी कामना है। राज ठाकरे के बयान पर जताई आपत्ति महाराष्ट्र में राज ठाकरे द्वारा छठ पूजा को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि आस्था और धार्मिक विश्वास से जुड़े पर्वों का विरोध करना उचित नहीं है। उन्होंने राज ठाकरे की टिप्पणी को मानसिक दिवालियेपन से जोड़ते हुए कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महापर्व है। देशभर में श्रद्धा से मनाया जाता है छठ मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के माध्यम से लोग भगवान सूर्य और छठी मैया से अपने परिवार, समाज और देश की खुशहाली की कामना करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *