Headlines

गयाजी के 20 किसान मिलेट्स की खेती सीखने अल्मोड़ा रवाना:16 से 20 नवंबर तक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में सीखेंगे उन्नत खेती




गयाजी के 20 किसान अब श्री अन्न यानी मिलेट्स की आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे। इसके लिए शनिवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कलेक्ट्रेट परिसर से किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर अल्मोड़ा रवाना किया। किसान वहां 16 से 20 नवंबर तक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मड़ुआ, सांवा, बाजरा और अन्य मोटे अनाजों की उन्नत खेती की जानकारी दी जाएगी। उन्हें बेहतर पैदावार लेने, खेती की लागत कम करने और उपज से अधिक आमदनी हासिल करने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही श्री अन्न के मूल्य संवर्द्धन, प्रसंस्करण और संरक्षित खेती की तकनीक भी बताई जाएगी। उपज का मूल्य बढ़ाने की तकनीक सीखेंगे किसान प्रशिक्षण में मिलेट्स के प्राथमिक और द्वितीयक प्रसंस्करण पर विशेष जोर रहेगा। किसानों को बताया जाएगा कि फसल की उपज को किस तरह प्रसंस्कृत कर उसका मूल्य बढ़ाया जा सकता है। इससे उन्हें खेती के साथ प्रसंस्करण के जरिए भी आमदनी बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा छोटे और सीमांत किसानों के लिए उपयोगी कृषि यंत्रों और आसान प्रसंस्करण तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना और श्री अन्न की खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। ICAR का संस्थान है विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अधीन है। यहां श्री अन्न सहित विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों और खेती की तकनीकों पर शोध किया जाता है। प्रशिक्षण के बाद किसान अपने क्षेत्र में सीखी गई तकनीकों का इस्तेमाल कर खेती की उत्पादकता और आमदनी बढ़ा सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *