Headlines

सीतामढ़ी-थ्रेसर मशीन में फंसे पति-पत्नी, माैत:एक दूसरे को बचाने की कोशिश में गंवाई जान, धान की थ्रेसिंग कर रहे थे




सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में शनिवार को धान की थ्रेसरिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पहले पत्नी मशीन की चपेट में आईं। उन्हें बचाने पहुंचे पति भी हादसे का शिकार हो गए। एक साथ दंपती की मौत से गांव में मातम पसरा है। मृतकों की पहचान सिरसिया बाजार निवासी सुकन सहनी (65) और उनकी पत्नी रामराजी देवी (63) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोनों खेत में धान की थ्रेसरिंग कर रहे थे। इसी दौरान रामराजी देवी अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गईं। पत्नी को मुसीबत में देख सुकन सहनी उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वे भी मशीन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… खेत में मची अफरा-तफरी, जुटे ग्रामीण घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम खेती-किसानी के दौरान हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। ग्रामीणों के बीच दंपती की मौत की चर्चा है। पत्नी को बचाने की कोशिश में पति की भी जान चली जाने से गांव में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *