![]()
सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा गांव में पुलिस ने स्कॉर्पियो से करीब 60 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। गांजे की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की। टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें गांजा मिला। पुलिस ने गांजे और वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गांजे की खेप नेपाल से तस्करी कर लाए जाने की आशंका है। पुलिस इसकी पुष्टि और तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे सीवान समेत किन इलाकों में पहुंचाने की योजना थी। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
Source link
गोरेयाकोठी में स्कॉर्पियो से 60 किलो गांजा बरामद:दुधरा गांव में पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, वाहन जब्त; 12 लाख रुपए बताई जा रही कीमत
