Headlines

Dev Chath Mela 2026 | Free Auto Service Launched in Aurangabad


औरंगाबाद के देव में आयोजित ऐतिहासिक कार्तिक छठ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अब देव मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक जाने के लिए किराया नहीं देना होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की ओर से 51 निशुल्क ऑटो की व्यवस्था की गई है

.

शनिवार को विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा और कोऑपरेटिव अध्यक्ष संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की।

इस पहल से खासकर दूर-दराज से आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्ग पर आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए निशुल्क ऑटो सेवा को परिवहन सुविधा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की ओर से श्रद्धालुओं के 51 निशुल्क ऑटो की व्यवस्था

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की ओर से श्रद्धालुओं के 51 निशुल्क ऑटो की व्यवस्था

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने उठाई जिम्मेदारी

निःशुल्क ऑटो सेवा फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, औरंगाबाद के सौजन्य से शुरू की गई है। एसोसिएशन की ओर से कुल 51 ऑटो श्रद्धालुओं की सेवा में लगाए गए हैं।

देव मोड़ से देव प्रखंड कार्यालय तक निर्धारित मार्ग पर ये ऑटो श्रद्धालुओं को आने-जाने की सुविधा देंगे।

सेवा के शुभारंभ के मौके पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की। उनका मानना है कि सामाजिक और संस्थागत संगठनों की सहभागिता से मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यातायात व्यवस्था को भी मिलेगी मदद

कार्तिक छठ मेले में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव पहुंचते हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र में वाहनों का दबाव और लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखना प्रशासन के लिए चुनौती होती है।

निशुल्क ऑटो सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को एक अतिरिक्त परिवहन विकल्प मिलेगा। इससे निर्धारित मार्ग पर आवागमन आसान होने के साथ यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

सुविधा और सुरक्षा पर प्रशासन का जोर

देव कार्तिक छठ मेले को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश, आवासन, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं के साथ यातायात प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक और पुलिस की टीमें लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने और जारी दिशा-निर्देशों में सहयोग करने की अपील की है, ताकि छठ मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *