Headlines

मधेपुरा जेल में 5 महिला बंदी कर रहीं छठ व्रत:साथी कैदियों ने मिलकर बनाया आकर्षक घाट, जेल प्रशासन ने दी पूजन सामग्री




मधेपुरा मंडल कारा में भी लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा देखने को मिल रही है। जेल की चारदीवारी के भीतर पांच महिला बंदी छठ व्रत कर रही हैं। वहीं, अन्य बंदियों ने आपसी सहयोग से जेल परिसर में आकर्षक छठ घाट तैयार किया है। खुले आसमान के नीचे बने इस घाट को बंदियों ने अपनी मेहनत से सजाया और संवारा है। इससे जेल परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया है। पांच महिला बंदी कर रहीं छठ व्रत जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मंडल कारा में वर्तमान में 18 महिला बंदी हैं। इनमें पांच ने छठ व्रत करने की इच्छा जताई है। जेल प्रशासन की ओर से सभी व्रतियों को आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उनके लिए जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी इंतजाम किया गया है। बंदियों ने मिलकर तैयार किया छठ घाट छठ आयोजन को लेकर अन्य बंदियों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर खुले परिसर में छठ घाट बनाया और उसकी सजावट की। बंदियों की मेहनत से तैयार घाट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जेल में दिखी आस्था और सद्भाव की मिसाल जेल अधीक्षक ने बताया कि आयोजन में बंदियों ने आपसी सहयोग से सभी तैयारियां पूरी की हैं। जेल की चारदीवारी के भीतर छठ का यह आयोजन आस्था, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *