Headlines

अररिया के बाजारों में छठ की खरीदारी को उमड़ी भीड़:टावा नींबू 150 रुपए पीस तक पहुंचा, नारियल 70 रुपए; संतरा 250 रुपए किलो बिका




लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रविवार को अररिया के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसंतपुर बाजार, चांदनी चौक समेत शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही फल और पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोग पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे तक दुकानों पर खूब चहल-पहल रही। छठ की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बनी रही। छठ पूजा में फलों की मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी उछाल आया। बाजार में नारियल 60 से 70 रुपए पीस, ईख 80 रुपए जोड़ा, सेब 180 से 200 रुपए किलो और संतरा 220 से 250 रुपए किलो बिका। दूसरे फलों के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… टावा नींबू की किल्लत से बढ़े दाम छठ पूजा में खास महत्व रखने वाले टावा नींबू की बाजार में कमी रही। इसकी कीमत बढ़कर 150 रुपए प्रति पीस तक पहुंच गई। सामान्य दिनों में यह 80 से 100 रुपए में मिलता है। इसकी कमी के कारण खरीदार एक दुकान से दूसरी दुकान तक तलाश करते नजर आए। महंगाई के बावजूद खरीदारी में जुटे श्रद्धालु बाजारों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे फल व पूजा सामग्री खरीदते दिखे। दुकानदारों ने भी सुबह से ही अपनी दुकानें सजा रखी थीं। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। बाजारों में दिनभर बनी रही चहल-पहल छठ महापर्व को लेकर अररिया के बाजारों में रौनक देखने को मिली। फलों की महंगाई और टावा नींबू की किल्लत के बावजूद खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। बाजारों में उमड़ी भीड़ से पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह साफ नजर आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *