Headlines

सप्तमी को ही क्यों देते हैं उगते सूर्य को अर्घ्य?:क्रिकेटर ईशान किशन की मां ने बताई धार्मिक महत्व; जानिए विष्णु पुराण से जुड़ी मान्यता क्या है




छठ महापर्व चार दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से होती है और समापन सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है। इस दिन व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि छठ की मुख्य पूजा सप्तमी तिथि को ही क्यों होती है और इसी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा क्यों है? इसकी धार्मिक मान्यता के बारे में भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने बताया। उनके मुताबिक, विष्णु पुराण में इसका संबंध भगवान सूर्य से जुड़ा है। सुचित्रा सिंह बताती हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब देवताओं के बीच तिथियों का बंटवारा हुआ था, तब सप्तमी तिथि भगवान सूर्य को प्राप्त हुई थी। सप्तमी भगवान सूर्य की प्रिय तिथि मानी जाती है। इसी वजह से इस तिथि का सूर्य उपासना में विशेष महत्व है और छठ महापर्व की मुख्य पूजा सप्तमी को की जाती है। क्रिकेटर ईशान किशन की मां ने छठ के बारे में और क्या बताया, क्या है महत्व, पढ़ें रिपोर्ट… कुछ तस्वीरें… छठ से जुड़ी पौराणिक मान्यता छठ महापर्व ऋग वैदिक काल से चला आ रहा है। इसकी कई ग्रंथों में चर्चा है। रामायण, महाभारत, स्कंद पुराण में भी इसकी चर्चा मिलती है। त्रेतायुग में माता सीता और महाभारत काल में धौम्य ऋषि के कहने पर द्रौपदी ने भी इस पर्व को किया था। इसके अलावा राजा प्रियव्रत ने भी महापर्व छठ को किया था। उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था, इस रोग से मुक्ति के लिए राजा ने भगवान भास्कर से प्रार्थना करते हुए छठ व्रत किया था। इससे उन्हें आरोग्यता की प्राप्ति हुई थी। छठ महापर्व संतान प्राप्ति, आरोग्यता, समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द्र के लिए किया जाता है। भगवान सूर्य की शक्ति का मुख्य स्त्रोत उनकी पत्नियां हैं सुचित्रा बताती हैं भगवान सूर्य की शक्ति का मुख्य स्त्रोत उनकी पत्नी उषा और प्रत्युषा हैं। छठ में सूर्य के साथ दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना होती है। पहले सायंकालीन अर्घ्य में सूर्य की अंतिम किरण प्रत्युषा और फिर उदीयमान सूर्य की पहली किरण उषा को अर्घ्य देकर नमन किया जाता है। अर्घ्य देने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते सुचित्रा के अनुसार भगवान भास्कर को अर्घ्य देने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। लाल चंदन, फूल के साथ अर्घ्य से यश की प्राप्ति होती है। सुबह में जल में रक्त चंदन, लाल फूल, इत्र के साथ ताम्रपात्र में सूर्य को अर्घ्य देने से आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होती है। महालक्ष्मी की प्राप्ति के लिए सूर्य को दूध का अर्घ्य देना चाहिए। सूर्य देवता को जल से अर्घ्य देने से मानसिक शांति और जीवन में उन्नति होती है। आज महापर्व का होगा समापन महापर्व छठ के आखिरी दिन आज व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म होगा। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद व्रती छठ का प्रसाद खाकर अपना व्रत खोलेंगी। पारण में व्रती चावल, दाल, सब्जी, साग, पापड़, चटनी, बड़ी, पकौड़ी, आदि चीजें खाएंगी और उसके बाद पूरा परिवार प्रसाद लेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *