Headlines

अनंत सिंह की बेटी की शादी;30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज:MLA खुद इंतजाम का ले रहे जायजा; इवेंट मैनेजर बोले- इतना बड़ा काम पहली बार मिला




मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को है। मंडप और जयमाला के स्टेज को जयपुर के पत्रकार चौक थीम पर तैयार किया जा रहा है। जो 100 फीट चौड़ा, 35 फीट लंबा और करीब 30 फीट ऊंचा होगा। जयमाला का स्टेज और मंडप 20 से 21 नवंबर तक तैयार हो जाएगा। जयमाला स्टेज की तैयारी करीब 10 बीघा जमीन पर हो रही है। डेकोरेशन के लिए करीब 500 लोग लगे हुए हैं। लाइटिंग का सामान बंगाल से मंगाया गया है। ये जानकारी इवेंट मैनेजर प्रदीप जायसवाल ने दी है, वे कहते हैं कि कई कार्यक्रम में काम कर चुका, पर इससे बड़े प्रोग्राम में काम करने का अवसर नहीं मिला। कुछ तस्वीरें… मंडप के बीच रेस्टोरेंट भी होगा प्रदीप बताते हैं कि जयमाला मंडप के बीच में रेस्टोरेंट भी होंगे। लाल किला या ताजमहल जैसा कोई दृश्य नहीं होगा। डेकोरेशन के काम में 400 से 500 कारीगर लगे हैं। फूल, लाइट, टेंट और कारपेट के कारीगर भी उन्होंने ही बुलाए हैं। खाने का इंतजाम 2 जगहों पर किया गया है। जिससे किसी को परेशान नहीं हो। प्रदीप बताते हैं कि मैंने बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान की पोती की शादी में भी स्टेज और टेंट का काम कर चुका हूं। शादी की तैयारियों के बीच गाना-बजाना भी चल रहा… गुंजन सिंह ने कहा, ये इंटरनेशनल शादी है मगही गायक गुंजन सिंह और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी सोमवार को उनके पैतृक गांव नदावां पहुंचे। तैयारियों के बीच गुंजन ने गाना भी गाया। इसके बाद अनंत सिंह, गुंजन सिंह और समर्थक काफिले के साथ तैयारियों का जायजा लेने निकले। वे घुड़दौड़ ग्राउंड गए और वहां घोड़ों की तैयारी देखी। इसके बाद वे आवास लौटे और निजी कार्यक्रम के लिए मोकामा रवाना हो गए। गुंजन सिंह ने कहा कि ये मेरे घर की शादी है और मैं स्वागतकर्ता हूं। उन्होंने बताया कि शादी में मेरी प्रस्तुति रोज होती है। उन्होंने कहा कि यह नेशनल नहीं, इंटरनेशनल शादी है। कितने हेलीकॉप्टर आएंगे, यह उसी दिन पता चलेगा। ‘कार्ड की चिंता न करें, सभी का स्वागत है’ पत्रकारों के अनुरोध पर गुंजन सिंह ने विधायक के नाम पर ‘घोड़ा वाला अब पगली रेस होवो हय’ गाना गाया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोगों के नाम नहीं बताए जाएंगे और सभी को निमंत्रण है। कार्ड की चिंता न करें, यहां सभी का स्वागत है। अनंत सिंह तैयारियों में लगे हैं। हंसी-मजाक के अंदाज भी सामने आए हैं… समधन कहती हैं, गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा शादी की तैयारियों, मेहमानों और अनंत सिंह के खास अंदाज के बीच होने वाली समधन का एक वीडियो सामने आया था। समधन ने भरी महफिल में उनके सिग्नेचर स्टाइल यानी उनके काले चश्मे पर ऐसी चुटकी ली कि वहां मौजूद हर शख्स हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। वीडियो में अनंत सिंह की समधन हंसते हुए कहती हैं, “अनंत सिंह का यही है न जी, गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा।” इतना कहते ही वह खुद भी जोर-जोर से हंसने लगती हैं। उनके इस अंदाज पर आसपास मौजूद लोग भी हंसी नहीं रोक पाते। बड़े नेताओं और चर्चित हस्तियों को भेजा गया निमंत्रण शिवांगी की शादी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। अनंत सिंह ने प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं और राजनीतिक हस्तियों को निमंत्रण भेजा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को भी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शादी का कार्ड दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *