भास्कर न्यूज|बगहा-2 लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की आस्था व उत्साह उपकारा बगहा में दिखा। जेल की चारदीवारी के भीतर अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे 17 बंदियों ने चार दिवसीय छठ व्रत रखा। जेल प्रशासन ने पूजा सामग्री की व्यवस्था कर अर्घ्य के लिए तालाब तैयार कराया, पूजा कराने के लिए आचार्य की व्यवस्था की गई। जेल प्रशासन ने छठ पूजा के विधि-विधान और मंत्रोच्चार के लिए आचार्य और विद्वान पंडितों को बुलाया। जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि छठ व्रत करने वाले बंदियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं दी गईं। पूजा सामग्री, अर्घ्य, धार्मिक अनुष्ठान की समुचित व्यवस्था रही। जेलर शशांक मिश्रा ने बताया कि उपकारा बगहा में अभी 266 बंदी हैं। इनमें 246 पुरुष, 20 महिला बंदी हैं। इस साल 17 बंदियों ने छठ व्रत किया। इनमें 5 पुरुष, 12 महिला बंदी हैं।
Source link
उपकारा बगहा में 17 बंदियों ने किया चार दिवसीय छठ व्रत
