महापर्व छठ के चौथे और आखिरी दिन आज उगते सूर्य की उपासना हुई। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बिहार में सबसे पहले 5:57 बजे किशनगंज में सूर्योदय हुआ। अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया।
.
बिहार के करीब डेढ़ करोड़ घरों में छठ पूजा हो रही है। सुबह 4 बजे से ही प्रदेश के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर भीड़ उमड़ने लगी। बड़ी संख्या में लोग अर्घ्य देने पहुंचे। घाटों पर छठ मैया के गीत बजते रहे। लाइट और फूलों से घाट सजे, कई जगह लेजर शो भी हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात है।
CM सम्राट चौधरी अपने गृह जिला मुंगेर में हैं। वो छठ घाट पहुंचे हैं। इधर, पटना में नितिन नवीन के आवास पर भी पूजा हुई। मोतिहारी सेंट्रल जेल में 75 महिलाओं और 62 पुरुषों समेत कई कैदियों ने छठ पूजा की। इसके लिए जेल के अंदर ही एक विशेष घाट तैयार किया गया था। मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में मुस्लिम महिला समेत 98 बंदियों ने छठ पूजा की।
आज व्रती पारण कर व्रती इस अनुष्ठान को पूरा करेंगे। पारण में चावल, दाल, सब्जी, साग, पापड़, चटनी, बड़ी, पकौड़ी बनाने का नियम है। इसके बाद पूरा परिवार प्रसाद को ग्रहण करेगा।
छठ पूजा की कुछ तस्वीरें,,,,

मुंगेर में उगते सूर्य की उपासना के लिए रखे गए पूजा के सूप और दउरा।

आरा में सूर्य के उदय होने का इंतजार करतीं व्रती।

पटना में बेटी को कंधे पर बैठाकर छठ घाट लेकर जाता एक पिता।

जमुई के हनुमान घाट पर लेजर शो।
