Headlines

छठ घाट से लौटने के बाद युवक की हत्या:घर से बुलाकर पेट में 5 बार चाकू से किया वार; घर वालों ने आरोपी को जमकर पीटा




मोतिहारी में छठ घाट से लौटते ही एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी ने मृतक को घर के बाहर बुलाया और चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में आरोपी के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतक की पहचान चन्द्रकिशोर यादव (35) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी ज्वाला प्रसाद (30) है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के करमवा वार्ड नंबर 4 की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर… दोनों की पत्नियां करतीं थी छठ दोनों की पत्नियां छठ व्रत करती थीं। इसी को लेकर सोमवार सुबह करीब 4 बजे ज्वाला प्रसाद के परिवार के सदस्य छठ घाट पर पूजा के लिए गए थे। ज्वाला भी उनके साथ था। चन्द्रकिशोर यादव के परिवार के लोग भी उसी घाट पर छठ पूजा के लिए पहुंचे थे। दोनों परिवार एक ही घाट पर मौजूद थे, लेकिन वहां किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। छठ घाट से लौटने के बाद सुबह करीब 7 बजे चन्द्रकिशोर अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने उसे आवाज लगाते हुए घर के बाहर बुलाया। वहां कोई नहीं रहने पर आरोपी ने चंद्रकिशोर पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के घर के बीच में करीब 500 मीटर की दूरी है। आरोप है कि ज्वाला ने चन्द्रकिशोर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल चन्द्रकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर पहुंचे परिजन, आरोपी को पकड़कर पीटा घटना के वक्त चन्द्रकिशोर की पत्नी और पूरा परिवार घर पर मौजूद था। चंद्रकिशोर की भाभी छठ व्रत करती थीं, इसी वजह से सब लोग पूरी रात जगे थे। सुबह 7 बजे सभी प्रसाद खाकर आराम करने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ये घटना घट गई। हमला होते ही उनकी चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी ज्वाला प्रसाद को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में ज्वाला के सिर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसके शरीर से खून बहने लगा। बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी के परिवार के सदस्य घटना को लेकर कुछ भी बोलने से डर रहे हैं। शीशम के पेड़ को लेकर 2 साल से चल रहा था विवाद दोनों परिवारों के बीच गांव में मौजूद एक शीशम के पेड़ को लेकर विवाद था। पेड़ जिस जमीन पर लगा है, उसे दोनों परिवार अपना-अपना बता रहे थे। इसी बात को लेकर करीब 2 साल से विवाद चल रहा था और मामला अदालत तक पहुंच गया था। परिजनों के अनुसार, रविवार को भी ज्वाला प्रसाद चन्द्रकिशोर के घर पहुंचा था। वहां विवादित जमीन पर लगे शीशम के पेड़ को लेकर उसने हंगामा किया था। इस दौरान चन्द्रकिशोर ने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस बोली- आवेदन के बाद कार्रवाई होगी डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया, जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आई है। फिलहाल गांव की स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *