Headlines

समस्तीपुर- भारी गाड़ियों की एंट्री पर रोक, रूट डायवर्जन लागू:16 नवंबर तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, गंडक बांध और बाइपास पर आना-जाना बंद




समस्तीपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए 15 और 16 नवंबर 2026 को समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अनुमंडल कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, इस दौरान भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के ट्रकों सहित अन्य बड़े मालवाहक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रशासन ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी तय किया है। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों के लिए रूट तय प्रशासन के आदेश के मुताबिक, दरभंगा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कल्याणपुर चौक से पूसा की तरफ मोड़ा जाएगा। पटना और दलसिंहसराय की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहनपुर से रेलवे कॉलोनी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, रोसड़ा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बिशनपुर चौक पर ही रोक दिया जाएगा। शहर के कन्हैया चौक पेट्रोल पंप से चारपहिया वाहनों को रेलवे कॉलोनी की ओर मोड़ने का निर्देश दिया गया है। कर्पूरीग्राम की ओर से आने वाले बड़े वाहन बाजितपुर तक ही जा सकेंगे। दरभंगा जाने वाले इन वाहनों को पूसा होकर जाना होगा। वहीं, रोसड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को ताजपुर और मुसरीघरारी होते हुए मुसरीघरारी चौक से रेलवे कॉलोनी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भोला टॉकीज रेलवे गुमटी की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन पूसा की ओर से आने वाले वाहनों को धर्मपुर चौक तक ही आने की अनुमति होगी। इसके आगे भोला टॉकीज रेलवे गुमटी की ओर उनका परिचालन बंद रहेगा। इसी तरह खानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सारी मोड़ पर ही रोकने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात आदेश का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अर्घ्य से 4 घंटे पहले और एक घंटे बाद तक बंद रहेगा आवागमन छठ के दौरान गंडक बांध और बाइपास पथ पर विशेष यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। दोनों दिन अर्घ्यदान के निर्धारित समय से चार घंटे पहले से लेकर अर्घ्य के एक घंटे बाद तक इन मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के वाहन को इन रास्तों से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इससे घाटों पर जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं को जाम की परेशानी नहीं होगी। कई थानों और प्रखंडों को अलर्ट रहने का निर्देश अनुमंडल कार्यालय से जारी आदेश में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ यातायात थानाध्यक्ष, नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मुसरीघरारी, वारिसनगर, ताजपुर, कल्याणपुर, मथुरापुर और पूसा थाना शामिल हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रूट डायवर्जन का पालन कराने, प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने को कहा है। वाहन चालकों से भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन का उद्देश्य छठ के दौरान शहर को जाम से मुक्त रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से घाटों तक पहुंचाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *