Headlines

दूधिया पोखर को 20 लाख खर्च कर सजाया:मुजफ्फरपुर में काशी विश्वनाथ थीम पर बना पंडाल




मुजफ्फरपुर में कुढ़नी प्रखंड के चढ़ुआ गांव स्थित दूधिया पोखर पर छठ पूजा की भव्य तैयारी की गई है। यहां पिछले 16 वर्षों से लगातार छठ महापर्व का आयोजन हो रहा है। इस बार घाट को रंग-रोगन और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। पांच से सात गांवों के करीब 10 हजार छठ व्रती यहां अर्घ्य देने पहुंचेंगे। बंगाल के कारीगरों ने तैयार किया काशी विश्वनाथ थीम वाला पंडाल इस बार बंगाल के कारीगरों ने काशी विश्वनाथ मंदिर की थीम पर पंडाल तैयार किया है। यहां सात घोड़ों पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा के साथ उनके सारथी की झांकी बनाई गई है। परिसर में मां गंगा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। घाट की सीढ़ियों पर रंग-रोगन किया गया है। पूरे परिसर को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। चढ़ुआ गांव की गलियों और घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी लाइटें लगाई गई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला भी लगाया गया है। पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा भी परिवार के साथ करते हैं छठ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कुढ़नी के पूर्व विधायक मनोज कुशवाहा भी इसी घाट पर छठ पूजा करते हैं। उनके परिवार की महिलाएं भी यहां व्रत करती हैं। मनोज कुशवाहा ने बताया कि दूधिया पोखर पर वर्ष 2010 से लगातार छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल पंडाल, प्रतिमा, लाइटिंग और सजावट पर करीब 15 से 20 लाख रुपए खर्च होते हैं। इस आयोजन में ग्रामीण भी सहयोग करते हैं। ग्रामीण मिलकर 16 साल से कर रहे आयोजन मनोज कुशवाहा ने कहा कि छठ बिहार की संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इस पर्व में लोग डूबते और उगते सूर्य की उपासना करते हैं। इसी आस्था और परंपरा को बनाए रखने के लिए ग्रामीण पिछले 16 वर्षों से मिलकर आयोजन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *