![]()
लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो जाएगा। महापर्व के अंतिम दिन अहले सुबह से ही किशनगंज में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया जाएगा। इसी के साथ चार दिनों से चल रहे छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। देव घाट पर 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना किशनगंज शहर के ऐतिहासिक देव घाट खगड़ा में छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान भी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। शाम के अर्घ्य के दौरान व्रतियों और उनके परिजनों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान सूर्य की आराधना की। घाटों पर रोशनी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम छठ के अंतिम अर्घ्य को लेकर घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और संबंधित पूजा समितियों की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। अर्घ्य के बाद होगा व्रत का पारण सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करेंगे। परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इसी के साथ लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा।
Source link
छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगे:किशनगंज के देव घाट खगड़ा में 80 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, रोशनी-सुरक्षा के विशेष इंतजाम
