- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; Speaking Well Is Also A Form Of Austerity: Why Does Ego Arise? 4 Things To Remember To Avoid This Negative Trait
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विद्या से अहंकार नहीं आता। विद्या के साथ जब विनम्रता जुड़ती है, तब हमारे व्यक्तित्व में श्रेष्ठता और सरलता का विकास होता है। हमारे भीतर ज्ञान और विनम्रता हो, तो मन में अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं रहता। यही गुण हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। 4 बातें ध्यान रखेंगे, तो अहंकार से बच सकते हैं…
1. अहंकार व्यक्ति की मानसिक जड़ता और अज्ञान का प्रतीक है। जब मनुष्य स्वयं को ही श्रेष्ठ समझने लगता है, तब वह अपनी कमियों को पहचानने और दूसरों से सीखने की क्षमता खो देता है।
2. अभिमान हमारी सोच को बहुत संकुचित कर देता है। इसके कारण हम दूसरों के गुण, प्रतिभा और सद्भावना को देख नहीं पाते। अहंकारी व्यक्ति दूसरों की अच्छाइयों को स्वीकार करने के बजाय स्वयं की प्रशंसा में लगा रहता है।
3. जीवन में आगे बढ़ने के लिए अहंकार का त्याग आवश्यक है। जो व्यक्ति दूसरों के गुणों को पहचानता है, उनसे सीखता है और स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास करता है, वही वास्तविक उन्नति करता है।
4. विद्या मनुष्य को विनम्र बनाती है, विवेक उसे सही मार्ग दिखाता है, जबकि अहंकार उसकी प्रगति में बाधा बनता है। इसलिए जीवन में विद्या के साथ विनय और आत्मचिंतन को अपनाना चाहिए और अहंकार से बचना चाहिए।
जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

