बाढ़ अनुमंडल के NTPC थाना क्षेत्र के रामनगर में धान काटने को लेकर विवाद के बाद मारपीट और कई राउंड फायरिंग हुई। घटना थाने से करीब आधा किलोमीटर दूर हुई। पत्थरबाजी में एक व्यक्ति घायल हुआ।
.
जानकारी के मुताबिक, दरियापुर गांव के कुछ किसान रामनगर में अपने खेतों में फसल काट रहे थे। इसी दौरान खेत में छिपाकर रखे चोरी के सामान को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि सामान किसानों के खेत में छिपाया गया था।
किसानों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उनके साथ मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई।
कुछ तस्वीरें…

खेत में हुई पत्थरबाजी।

गोली चलाता शख्स।
फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ
घायल व्यक्ति के परिजन विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलने के बाद NTPC थाना पुलिस जांच में जुट गई। थाना अध्यक्ष डीके प्रजापति ने बताया कि धान काटने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जो बढ़ गया। उन्होंने कहा कि फायरिंग की सूचना की जांच की जा रही है।
