Headlines

Sona Mohapatra Slams Salman Khan Over Matrubhumi Song Controversy


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ में उनका गाया हुआ नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ विवादों में आ गया है।

सिंगर सोना महापात्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सलमान खान और उनके इस नए ट्रैक पर तीखा तंज कसा है। चित्रांगदा सिंह और सलमान पर फिल्माए गए इस गाने में शराब पीने और हवाई जहाज की तरह उड़ने जैसे बोल हैं।

सोना ने सैनिकों के बलिदान पर आधारित फिल्म में ऐसे गाने रखने पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें सलमान से विवाद कर बॉलीवुड करियर गंवाने का कोई अफसोस नहीं है।

मातृभूमि’ के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को सलमान ने अपनी आवाज दी है।

मातृभूमि’ के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को सलमान ने अपनी आवाज दी है।

‘सैनिकों पर बनी फिल्म में दो पेग का गाना’

सोना महापात्रा ने अपने वीडियो में सलमान खान के हालिया रिलीज गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ के बोल पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मिस्टर खान का नया मास्टरपीस एक ऐसी फिल्म से आया है, जो कथित तौर पर हमारे सैनिकों के बलिदान से प्रेरित है। और हमारे सुपरस्टार दो पेग लगाने और हवाई जहाज बनने के बारे में गा रहे हैं।”

सोना ने आगे कहा कि लोग उनसे कहते थे कि सलमान खान से झगड़ा मोल न लिया होता तो उनका बॉलीवुड करियर शानदार होता। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि क्या यही वह बॉलीवुड सिंगिंग है जिसे उन्होंने खो दिया और आज किसके करियर को सहानुभूति की जरूरत है।

‘बॉलीवुड के शाही दरबार कभी मेरे लायक नहीं लगे’

वीडियो के कैप्शन में भी सोना महापात्रा ने सलमान खान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “वह बॉलीवुड करियर जिसे खोने का मुझे अफसोस होना चाहिए था। सलमान खान, आपने फिर से खुद को पीछे छोड़ दिया है।”

सोना ने कहा कि जब पूरी इंडस्ट्री बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग के पीछे भाग रही थी, तब वे अपना खुद का संगीत और शो तैयार कर रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी ताकतवर शख्स के दरबार में हाजिरी लगाने के बजाय खुद की दुनिया बनाना बड़ी उपलब्धि है और उन्हें ये “शाही दरबार” कभी अपने समय के लायक नहीं लगे।

सोना महापात्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर सलमान खान पर तीखा तंज कसा है।

सोना महापात्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर सलमान खान पर तीखा तंज कसा है।

2016 के ‘सुल्तान’ और 2019 के ‘भारत’ विवाद को भी किया याद

सोना महापात्रा ने सलमान खान के साथ अपने पुराने टकरावों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि साल 2016 में जब सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग की थकान की तुलना रेप पीड़ित महिला से की थी, तब सोना ने इसकी आलोचना की थी।

इसके बाद उन्हें और उनकी मां को रेप की धमकियां मिलीं और अश्लील मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल की गईं, जिस पर पुलिस शिकायत और तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के मंत्रालय को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

इसके अलावा 2019 में जब सलमान ने शादी के लिए फिल्म ‘भारत’ छोड़ने पर प्रियंका चोपड़ा का बार-बार मजाक उड़ाया था, तब भी सोना ने इसे बुलीइंग बताते हुए सलमान के ‘सेवियर कॉम्प्लेक्स’ पर सवाल उठाए थे।

मातृभूमि की कहानी देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान पर आधारित है।

मातृभूमि की कहानी देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान पर आधारित है।

युद्ध के साथ इंसानी भावनाओं की कहानी है फिल्म

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म की कहानी देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान और युद्ध के दौरान इंसानों को चुकानी पड़ने वाली कीमत पर आधारित है। टीजर और पोस्टर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है।

ये खबर भी पढ़ें

फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई तो चीन भारत पर हमला कर देगा

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ रही है। टीजर और पोस्टर के बाद फिल्म के ट्रेलर की पहली झलक मुंबई मीडिया को दिखाई गई। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।