- Hindi News
- National
- Kulgam Encounter | Security Forces Operation Against Terrorists In Junglepora
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।पुलिस ने यह जानकारी दी है।
कुलगाम में यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी लतीफ भट को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया।
लतीफ भट दो दिन पहले हुई एक मुठभेड़ में घायल हो गया था, लेकिन वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा था।
हमले से पहले छह महीने तक आतंकी को पनाह दी
11 नवंबर के कुलगाम हमले में शामिल उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने हमले से पहले कई इलाकों की रेकी की। सोमवार को मुठभेड़ में डार मारा गया, जबकि भट भाग निकला। मंगलवार को भी ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाश जारी रही।
—————
ये खबर भी पढ़ें…
CRPF कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का VIDEO: जवानों पर फायरिंग से पहले रेकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता

जम्मू-कश्मीर में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग करने वाले आतंकियों का मंगलवार को CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार CRPF कैंप की रेकी करता दिख रहा है।
56 सेकेंड के वीडियो में टैक्सी से दोनों आतंकी उतरते दिखे। पहले लतीफ फिर उमर उतरा और कैंप की ओर बढ़ गए। दोनों की कैंप की ओर जाते एक फोटो भी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…

