- Hindi News
- National
- Weather Alert: Cyclone Akwan Hits Andhra Pradesh; Badrinath Freezes, Delhi AQI
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके 19 नवंबर की सुबह तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु से लेकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के कारण उत्तराखंड में सर्दी बढ़ी है। कई राज्यों में रात का पारा 10°C तक पहुंच गया है। बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद तापमान -11°C पहुंचा गया। इससे नदी का पानी जमने लगा है।
कश्मीर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, गुलमर्ग में -3.4°C तापमान पर ठंड कश्मीर घाटी में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
ठंड के साथ दिल्ली की हवा भी खराब बनी हुई है। मंगलवार सुबह 8 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 238 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सिरिफोर्ट में सबसे ज्यादा AQI 333 रहा।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

बद्रीनाथ में दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद तापमान -11°C तक पहुंच गया है। इससे नदी में पानी जमने लगा है।

कश्मीर के गुलमर्ग में रात का पारा -3.4°C तक पहुंच गया। इससे पौधों पर बर्फ जम गई।

यूपी में मंगलवार सुबह वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर और रामपुर में कोहरा छाया रहा।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। तस्वीर कर्तव्य पथ की है।

राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। अलवर जिले में मंगलवार को फसलों पर ओस की बूंदें नजर आईं।


