Headlines

भोजपुर- नाबालिग को मारपीट कर अधमरा हालत में फेंका:घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, आरोपियों ने रास्ते में उठाकर ईंट से कुचला




भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव में स्थित सरकारी स्कूल पीछे बगीचे में एक बालक को मारपीट कर अधमरा कर फेंक दिया गया। मासूम के सिर पर ईंट से हमला किया गया है। स्थानीय ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी। तब उसे सरकारी एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएससी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। तीसरी क्लास का छात्र है 10 साल का कार्तिक यादव जानकारी के अनुसार, जख्मी बालक बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव निवासी शंकर यादव का 10 वर्षीय पुत्र कार्तिक यादव है। वह तीसरी कक्षा का छात्र है। इधर, जख्मी बालक के पिता शंकर यादव ने बताया कि वह बुधवार की सुबह भी वह गांव में ही स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। इसी बीच किसी अज्ञात लोगों द्वारा उसे बुरी तरह मारपीट व जख्मी कर अधमरा हालत में स्कूल के पीछे बगीचे में फेंक दिया गया था। वही दूसरी तरफ जख्मी बालक के पिता शंकर यादव ने बताया कि उसे किसने और क्यों मारा? यह उन्हें नहीं मालूम। साथ ही उन्होंने अपने गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद में दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *