Headlines

20 नवंबर को 130 किलोमीटर की रफ्तार से लैंडफॉल:आंध्र के तट से टकराएगा चक्रवात ‘अकवान’, बिहार में सिर्फ बूंदाबांदी होगी




बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ रहा है। यह 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर की दोपहर यह 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तूनी के बीच तट से टकराएगा।
राहत की बात यह है कि तूफान का मुख्य केंद्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा रहेगा, इसलिए बिहार पर इसका कोई सीधा या विनाशकारी असर नहीं होगा। तूफान की वजह से आने वाली नम हवाओं के चलते 21 नवंबर को बिहार के 13 जिलों में हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शंकर आनंद के अनुसार, बिहार पर इसका मामूली असर ही दिखेगा। पारा 4 डिग्री तक गिरा, अरवल सबसे ठंडा राज्य में ठंड का असर भी दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अरवल 13.4 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का पारा 4 डिग्री गिरकर 16.9 डिग्री पर आ गया और वहां कोहरे की वजह से दृश्यता 400 मीटर तक सिमट गई। इन 13 जिलों में पड़ेगा चक्रवात का असर तूफान की वजह से आने वाली नम हवाओं के चलते 21 नवंबर को बिहार के 13 जिलों में हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं। इन जिलों में पटना, नालंदा, गया, नवादा, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं। यहां हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ेंगी। आगे क्या : अगले 3 से 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम तापमान : अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कोहरा : अगले 72 घंटों तक सुबह के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा।
बारिश : 21 नवंबर को 13 जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अकवान का नाम ईरान ने दिया, इसका अर्थ ‘मायावी दैत्य’; अगला चक्रवात होगा ‘कानी’ तूफान का ‘अकवान’ नाम ईरान ने रखा है। फारसी महाकाव्य ‘शाहनामा’ में इसका संबंध एक पौराणिक पात्र से है, जिसका शाब्दिक अर्थ ‘मायावी दैत्य’ होता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन और एस्कैप के 13 सदस्य देशों के पैनल द्वारा तय सूची के मुताबिक, अकवान के बाद बनने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम ‘कानी’ होगा। यह नाम मालदीव ने दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *