Headlines

मोमोज कैफे के किचन में मिला 10 किलो सड़ा चिकन:लाइसेंस निलंबित, गंदगी के बीच थी खाने की चीजें; खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई




पटना के कांटी फैक्ट्री रोड स्थित द मोमोज कैफे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को करीब 10 किलो सड़ा चिकन मिला। टीम ने चिकन नष्ट कर दिया और कैफे का लाइसेंस निलंबित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा इकाई ने मंगलवार को कैफे का निरीक्षण किया। टीम ने किचन और खाद्य सामग्री रखने की जगह की जांच की। जांच के दौरान किचन में गंदगी मिली। वहां साफ-सफाई खाद्य सुरक्षा मानकों के मुताबिक नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कैफे का लाइसेंस निलंबित किया। साथ ही, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई। वेज-नॉनवेज एक साथ तैयार किया जा रहा था इसी क्रम में पटना सिटी के मोगलपुरा स्थित ‘सिटी मोमो सेंटर’ बिना वैध लाइसेंस के संचालित होता मिला। यहां कर्मचारियों का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं था और वेज-नॉनवेज एक साथ तैयार किया जा रहा था। विभाग ने सात दिनों के भीतर वैध लाइसेंस लेने का निर्देश देते हुए तब तक के लिए मोमो के निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दी है।
​ जले तेल का उपयोग किया जा रहा था लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर मॉल की तीसरी मंजिल पर संचालित ‘वाउ मोमो एंड वाउ चाइना’ की जांच में जले हुए तेल का बार-बार उपयोग पकड़ा गया। टीम ने 21 लीटर जला खाद्य तेल नष्ट कराया और ‘इंडो चिली सॉस बेस’ का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *