Headlines

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:ध्यान और प्रार्थना के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है, समय से जुड़ी 4 बातें ध्यान रखें




ऐसा कहा गया है कि काल ही इंद्र है, काल ही शिव है और काल ही विष्णु है। काल के अनेक रूप और अंग हैं। इसलिए हमें समय के महत्व को समझते हुए उसके प्रति सदैव सावधान रहना चाहिए। समय से जुड़ी 4 बातें अपनाएंगे, तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं… 1. हमें हर पल का सदुपयोग करना चाहिए। समय के प्रति सजगता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा अपनाकर हम अपने जीवन को श्रेष्ठ, संतुलित और सार्थक बना सकते हैं। 2. दिन और रात का प्रत्येक पहर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। प्रातःकाल, पूर्वाह्न काल, मध्याह्न काल, अपराह्न काल, सायंकाल और रात्रिकाल की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। प्रत्येक काल में हमारी जिम्मेदारियां और कार्य करने की भूमिका अलग-अलग होती है। हमें समय की प्रकृति और आवश्यकता के अनुसार अपने आचरण और कार्यों को व्यवस्थित करना चाहिए। 3. प्रातःकाल अत्यंत पवित्र, ऊर्जावान और सकारात्मक समय माना गया है। हमें इस समय का सम्मान करना चाहिए और इसके महत्व को समझते हुए दिन की शुरुआत करनी चाहिए। 4. अति प्रातःकाल अर्थात ब्रह्म मुहूर्त में जागने की आदत विकसित करनी चाहिए। यह समय आत्मचिंतन, साधना, ध्यान, प्रार्थना और अध्ययन के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना गया है। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *