Headlines

Weather Alert: Himachal Storms & Rajasthan Rain; MP Cold Wave & Noida Smog


  • Hindi News
  • National
  • Weather Alert: Himachal Storms & Rajasthan Rain; MP Cold Wave & Noida Smog

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ठंड के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शहडोल का कल्याणपुर, अनूपपुर का अमरकंटक और कटनी का करौंदी सबसे ठंडे है।

यूपी के नोएडा-गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। प्रदूषण के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड पर चलेंगे। यानी बच्चों को स्कूल जाने के साथ ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में 14-15 नवंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से बीकानेर संभाग के एरिया में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का भी अलर्ट है।

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (12 नवंबर) को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। धाम के कपाट कल शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में इस सीजन की पहली और भारी बर्फबारी शुरू हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में इस सीजन की पहली और भारी बर्फबारी शुरू हो गई है।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए गुरुवार सुबह 8:30 बजे बंद हो गए। पहाड़ों पर बर्फ जमनी शुरु हो गई है।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए गुरुवार सुबह 8:30 बजे बंद हो गए। पहाड़ों पर बर्फ जमनी शुरु हो गई है।

उत्तरप्रदेश के शामली में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

उत्तरप्रदेश के शामली में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद जमी बर्फ अब तक नहीं पिघली है।

रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद जमी बर्फ अब तक नहीं पिघली है।

मनाली के मॉल रोड पर शाम के वक्त सुहावने मौसम में सैर करते हुए टूरिस्ट और लोकल लोग।

मनाली के मॉल रोड पर शाम के वक्त सुहावने मौसम में सैर करते हुए टूरिस्ट और लोकल लोग।

देश के 18 शहरों में हवा बहुत खराब, इनमें 9 हरियाणा के

देश के 18 शहरों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है।

गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, 50 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहा। पंचकूला में एक्यूआई सबसे कम 79 रहा।

दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा में 23 शहरों में हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ या ‘खराब’ रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।