Headlines

ई-रिक्शा से 710 बोतल कफ सिरप मिली:बांका के पंजवारा चेकपोस्ट पर ड्राइवर गिरफ्तार, झारखंड की ओर से आ रहा था गाड़ी




बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार शाम वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 710 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया। पुलिस ने सिरप लदे ई-रिक्शा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के मालडीह गांव निवासी गुलशन मांझी के रूप में हुई है। वह जमुना मांझी का पुत्र है। 710 बोतल कोरेक्स कफ सिरप मिली पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, पंजवारा चेकपोस्ट पर पुलिस नियमित रूप से वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। उसमें छिपाकर रखी गई 710 बोतल कोरेक्स कफ सिरप मिली। पुलिस को देखकर भागने लगा चालक बताया गया कि पुलिस को देखकर ई-रिक्शा चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ई-रिक्शा जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया। सप्लाई के ठिकाने का पता लगा रही पुलिस पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि जब्त कोरेक्स कफ सिरप के मामले में जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *