Headlines

भोजपुर- पानी से भरे गड्ढे में डूबकर युवक की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने निकाली लाश




भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में शनिवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से शौच करने गए युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी स्व. गफ्फार मियां के 42 वर्षीय पुत्र मंसूर आलम है। वह पेशे से मजदूर थे। इधर, मृतक के चचेरे चाचा अब्दुल शकूर ने बताया कि शनिवार की शाम वह शौच करने के लिए गांव में स्थित सड़क किनारे गया था। उसी दौरान वह पानी भरे गड्ढे में गिर कर डूब गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया कुछ देर बीत जाने के बाद जब गांव की एक महिला उस तरफ गयी तो, उसने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और ग्रामीण के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकल गया। इसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे सहार रेफरल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। पांच भाई और दो बहनों में बड़ा था मृतक सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक पांच भाई व दो बहन में बड़ा था।उसके परिवार में मां गुलशन खातून, चार भाई शाहिद आलम, खुर्शीद आलम, मकसूद आलम, राजा आलम, व दो बहन सायरा खातून एवं मेहरून खातून है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *