Headlines

Mumbai CNG Price Hike | CNG Rates Increased to Rs 91.50 Per Kg


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में आज यानी 15 नवंबर से CNG 1.50 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। अब मुंबई में CNG का रिटेल रेट ₹91.50 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जो इस साल का सबसे ऊंचा स्तर है।

महानगर गैस लिमिटेड यानी MGL ने शनिवार को कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। 2026 में MGL की तरफ से CNG की कीमतों में यह 8वीं बढ़ोतरी है। इससे ठीक दो हफ्ते पहले 1 नवंबर को भी कंपनी ने दाम 1 रुपए प्रति किलो बढ़ाए थे।

जनवरी 2026 से अब तक यानी 11 महीने से भी कम समय में CNG की कीमतों में कुल 11 रुपए प्रति किलो का इजाफा हो चुका है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो इस साल गैस करीब 14% महंगी हुई है।

MGL ने क्यों बढ़ाए CNG के दाम?

महानगर गैस लिमिटेड ने शनिवार को जारी एक बयान में कीमतें बढ़ाने के पीछे की वजहें साफ की हैं। कंपनी के मुताबिक, गैस खरीदने की लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है।

इस साल कब-कब बढ़ी कीमत? 11 महीने में ₹80.50 से ₹91.50 पर पहुंची CNG

साल 2026 की शुरुआत में मुंबई में CNG ₹80.50 प्रति किलो के भाव पर मिल रही थी। इसके बाद से अब तक कुल 8 बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं। सितंबर की शुरुआत से अब तक ही कीमतों में 5.50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस साल हुए बदलावों का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड इस तरह है:

  • जनवरी 2026: साल की शुरुआत में CNG का रेट ₹80.50 प्रति किलो था।
  • फरवरी: कंपनी ने पहली बार 50 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की।
  • अप्रैल: कीमतों में ₹1 प्रति किलो का इजाफा किया गया।
  • मई: इस महीने में दो बार ₹2-₹2 प्रति किलो यानी कुल ₹4 की बढ़ोतरी हुई।
  • सितंबर: ₹2 प्रति किलो की एक और बढ़ोतरी के बाद रेट ₹88 प्रति किलो पर पहुंच गया।
  • अक्टूबर: कंपनी ने दाम में ₹1 प्रति किलो का इजाफा किया।
  • 1 नवंबर: कीमत ₹1 प्रति किलो और बढ़ाकर ₹90 के स्तर पर लाई गई।
  • 15 नवंबर: अब ₹1.50 प्रति किलो की बढ़ोतरी के साथ रेट ₹91.50 प्रति किलो हो गया है।

ऑटो रिक्शा यूनियन ने फिर की किराया बढ़ाने की मांग

CNG के दाम में ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई के ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने एक बार फिर किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई रिक्शामेन्स यूनियन के थम्पी कुरियन ने कहा कि बार-बार CNG की कीमतें बढ़ने से हाल ही में बढ़ाए गए किराए का फायदा पूरी तरह खत्म हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *