Headlines

जहानाबाद- छठ घाटों का DM और SP ने इंस्पेक्शन किया:106 घाटों पर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, संगम घाट पर अतिरिक्त लाइट लगाने को कहा




जहानाबाद में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शनिवार को जिले के अलग-अलग छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 106 घाटों पर होगी अर्घ्य की व्यवस्था डीएम ने बताया कि जिले में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए कुल 106 घाट तैयार किए गए हैं। इन घाटों पर श्रद्धालु डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। उन्होंने सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संगम घाट पर कम मिली रोशनी निरीक्षण के दौरान संगम घाट पर रोशनी की व्यवस्था कम मिली। इस पर डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अतिरिक्त लाइट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से घाटों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूद इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोटा किरण, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *