Headlines

भोजपुर- करंट के चपेट में आने से छात्र की मौत:छठ को लेकर गली में सफाई कर रहा था, जर्जर तार टूटकर शरीर पर गिरा




भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृत किशोर चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी स्व. दीपक कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार है। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा छात्र इधर, मृतक के रिश्ते में लग रहे नाना रामकुमार सिंह ने बताया कि महापर्व छठ को लेकर वह अपने घर के बाहर गली में साफ-सफाई कर रहा था। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर उसके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दे गई। तब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ा था बताया जाता है की मृत किशोर अपने दो बहन व एक भाई में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। उसके परिवार में मां सरिता देवी व दो बहन खुशी कुमारी एवं रिया कुमारी है। उसके पिता दीपक कुमार सिंह की मौत कुछ माह पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां सरिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *