![]()
छठ पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी छठ घाटों पर बिजली मिस्त्री तैनात रहेंगे। बिजली से जुड़ी समस्या या आपात स्थिति की सूचना देने के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। बिजली की समस्या पर इस नंबर पर करें कॉल विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9264456426 जारी किया है। बिजली आपूर्ति में परेशानी या किसी आपात स्थिति में लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। तकनीकी खराबी आने पर उसे जल्द ठीक करने के लिए घाटों पर बिजली मिस्त्री मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण विभाग के मुताबिक, सभी सहायक विद्युत अभियंताओं और कनीय विद्युत अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण किया है। संभावित खतरों को देखते हुए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कनीय विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने बिजली उपकेंद्रों में मौजूद रहकर आपूर्ति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है। खंभों पर प्लास्टिक और ट्रांसफार्मरों की घेराबंदी सुरक्षा के लिए प्रमुख छठ घाटों के आसपास बिजली के खंभों पर प्लास्टिक लपेटा गया है। घाटों के पास स्थित ट्रांसफार्मरों की घेराबंदी की गई है। वहीं, कई घाटों पर हाईटेंशन (एचटी) तारों के नीचे गार्ड वायर भी लगाया गया है।
Source link
अररिया में छठ घाटों पर बिजली मिस्त्री तैनात:कंट्रोल रूम शुरू, बिजली की समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
