![]()
गया इंजीनियरिंग कॉलेज में सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रहे जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की टेंपो शनिवार को हुलासगंज थाना क्षेत्र के कंदौल गांव के पास हार्वेस्टर से टकराकर पलट गई। हादसे में 9 छात्र घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के बैच 2024-28 के छात्र गया इंजीनियरिंग कॉलेज में सेमेस्टर की परीक्षा देकर टेंपो से जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद-हुलासगंज-गया सड़क पर कंदौल गांव के पास टेंपो हार्वेस्टर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में नौ छात्र हुए घायल दुर्घटना में आकाश कुमार, अविनाश कुमार, वैशाली जिले के मुन्ना यादव, इस्लामपुर के विकास कुमार, गौरव कुमार, आनंद कुमार, अंकित कुमार और कुमार गौरव घायल हुए हैं। एक अन्य छात्र के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों और प्रशासन ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी नौ छात्रों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की कमी से निजी वाहन से ले गए घटना की सूचना मिलने पर जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के कई छात्र सीएचसी पहुंचे। एंबुलेंस की कमी के कारण घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ा।
Source link
हार्वेस्टर से टकराकर छात्रों का टेंपो पलटा:जहानाबाद-हुलासगंज-गया सड़क पर एक्सीडेंट, 9 घायल; 2 की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
